Jaunpur News जौनपुर: तालाब में नहाते समय डूबी किशोरी, 14 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0




 जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोरी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में शोक और सन्नाटा फैल गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार भवानीपुर गांव निवासी लता (14) पुत्री स्वर्गीय अशोक कुमार यादव अपने छोटे भाइयों के साथ घर के पास स्थित तालाब में नहाने गई थी। बताया जाता है कि नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चली गई और संतुलन बिगड़ने से डूबने लगी।



घटना को देखकर छोटा भाई घबराकर घर पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। जब तक परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से किशोरी को तालाब से बाहर निकाला गया और तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर ले जाया गया।


अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया। बेटी की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातमी माहौल बना हुआ है।


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)