Jaunpur News जौनपुर: पति से विवाद के बाद विवाहिता ने खाया सिंदूर, आत्महत्या का प्रयास

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

Aawaz News


 जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के केड़वारी गांव में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विवाहिता ने घरेलू विवाद के बाद विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार केड़वारी गांव निवासी 30 वर्षीय सुनीता चौहान पत्नी विजयी चौहान के पति सोमवार को शराब के नशे में घर पहुंचे थे। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।


विवाद से मानसिक रूप से आहत सुनीता ने घर में रखा सिंदूर खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिस पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया।


फिलहाल विवाहिता की हालत स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी ली है और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)