Jaunpur News इत्तेहाद मिल्लत फाउंडेशन की बैठक संपन्न, अफ़्फ़ान साहब बने उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 

 Aawaz News 

इत्तेहाद मिल्लत फाउंडेशन की बैठक संपन्न, अफ़्फ़ान साहब बने उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष


जौनपुर।

इत्तेहाद मिल्लत फाउंडेशन की पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान फाउंडेशन के अब तक किए गए सामाजिक, शैक्षिक और जनसेवा कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में संगठन को उत्तर प्रदेश स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से आर्किटेक्ट मिस्टर अफ़्फ़ान साहब को सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

फाउंडेशन के संस्थापक अब्दुल कादिर साहब ने अपने संबोधन में कहा कि इत्तेहाद मिल्लत फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा, शिक्षा, रोज़गार और जनसेवा को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ना और ज़रूरतमंदों तक मदद पहुँचाना संगठन की प्राथमिकता है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि संगठन के विचारों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाया जाए, ताकि समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिल सके। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि आने वाले समय में प्रदेश स्तर पर बड़े जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)