Jaunpur News जौनपुर में संदिग्ध हालात में युवक ने लगाई फांसी, घर के अंदर मिला शव

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 



जौनपुर।

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वंश गोपालपुर गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक द्वारा घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी भुलई राम (45 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय बर्धारी रविवार दोपहर अपने घर के कमरे में गमछे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। परिजनों ने जब कमरे के अंदर देखा तो युवक मृत अवस्था में था, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही क्राइम इंस्पेक्टर विजय शंकर यादव तथा एसआई धनजी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस द्वारा परिजनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)