Jaunpur News जौनपुर में युवक ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 Aawaz News 

Jaunpur News जौनपुर में युवक ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर


जौनपुर।

गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर अखरदा गांव में रविवार को एक युवक द्वारा कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किए जाने से हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार रामपुर अखरदा गांव निवासी पवन कुमार (27 वर्ष) पुत्र कन्हैया लाल रविवार दोपहर किसी पारिवारिक बात को लेकर नाराज हो गया। इसी दौरान उसने घर में रखा कीटनाशक पदार्थ पी लिया, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई।

कुछ समय बाद युवक की तबीयत खराब होते देख परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। आत्महत्या के प्रयास के कारणों की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)