Jaunpur News पंडित दीनदयाल महा प्रशिक्षण अभियान: भाजपा कार्यकर्ताओं को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण, 7 मार्च से होगी शुरुआत

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 

 Aawaz News 

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 7 मार्च से प्रारंभ होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान 2026 को लेकर जौनपुर जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के प्रतिनिधियों के साथ-साथ इस अभियान के लिए गठित तीन-तीन सदस्यीय प्रशिक्षक टोलियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद डॉ. के. पी. सिंह उपस्थित रहे। कार्यशाला की शुरुआत संगठन गीत के साथ हुई, जिसके उपरांत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंडल स्तर तक प्रशिक्षक टोलियों को दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण एकदिवसीय कार्यशाला में जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, सह-प्रभारी तथा प्रत्येक मंडल से गठित तीन सदस्यीय प्रशिक्षक टोली शामिल हुई। इसके साथ ही प्रत्येक मंडल से एक महामंत्री एवं एक महिला पदाधिकारी को प्रशिक्षण के लिए अनिवार्य रूप से सम्मिलित किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद यही कार्यकर्ता अपने-अपने मंडलों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान अन्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे। पीपीटी के माध्यम से चला दिनभर प्रशिक्षण सत्र प्रशिक्षण कार्यशाला में केंद्र से देहरादून पहुंची प्रशिक्षण टोली के सदस्य द्वारा पीपीटी के माध्यम से पूरे दिन सत्र संचालित किया गया। प्रशिक्षण में संगठनात्मक कार्यपद्धति, विचारधारा, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य पर विस्तार से जानकारी दी गई। राष्ट्र निर्माण के लिए कार्यकर्ता आधारित प्रशिक्षण: डॉ. के. पी. सिंह मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. के. पी. सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ता केवल चुनाव के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से कार्य करते हैं। इसी भावना को सुदृढ़ करने के लिए समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण अभियान चलाए जाते हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त, अनुशासित और सेवा भाव से परिपूर्ण बनाने का सशक्त माध्यम है। जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा देशभर में यह महा-प्रशिक्षण अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि से आरंभ किया गया है, ताकि कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, आचार और व्यवहार से जोड़ा जा सके। 7 मार्च से 14 अप्रैल तक चलेगा प्रशिक्षण अभियान जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग बूथ स्तर तक आयोजित किए जाएंगे। मंडल स्तर पर दो दिवसीय तथा बूथ स्तर पर दो सत्रों में प्रशिक्षण होगा, जो 7 मार्च से 14 अप्रैल 2026 तक चलेगा। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय और एकात्म मानववाद भाजपा की कार्यसंस्कृति की आधारशिला है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित पीयूष गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, सुशील मिश्र, पंकज मिश्रा, संदीप तिवारी, संतोष सिंह, सुधाकर उपाध्याय, संदीप सरोज, राकेश वर्मा, ओमप्रकाश निषाद, राजू दादा, अवधेश यादव, संतोष मिश्र, आमोद सिंह, नरेंद्र उपाध्याय, अनिल गुप्ता, अजय सरोज, मेराज हैदर, रोहन सिंह, सिद्धार्थ राय, अवनीश यादव, परविंदर चौहान, इंद्रसेन सिंह, घनश्याम यादव, प्रमोद प्रजापति, संजीव शर्मा, महेंद्र विजय शुक्ला, पुष्पा शुक्ला सहित मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, विभाग संयोजक एवं प्रकोष्ठ संयोजक उपस्थित रहे।


जौनपुर।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 7 मार्च से प्रारंभ होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान 2026 को लेकर जौनपुर जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के प्रतिनिधियों के साथ-साथ इस अभियान के लिए गठित तीन-तीन सदस्यीय प्रशिक्षक टोलियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद डॉ. के. पी. सिंह उपस्थित रहे। कार्यशाला की शुरुआत संगठन गीत के साथ हुई, जिसके उपरांत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मंडल स्तर तक प्रशिक्षक टोलियों को दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण

एकदिवसीय कार्यशाला में जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, सह-प्रभारी तथा प्रत्येक मंडल से गठित तीन सदस्यीय प्रशिक्षक टोली शामिल हुई। इसके साथ ही प्रत्येक मंडल से एक महामंत्री एवं एक महिला पदाधिकारी को प्रशिक्षण के लिए अनिवार्य रूप से सम्मिलित किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद यही कार्यकर्ता अपने-अपने मंडलों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान अन्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे।

पीपीटी के माध्यम से चला दिनभर प्रशिक्षण सत्र

प्रशिक्षण कार्यशाला में केंद्र से देहरादून पहुंची प्रशिक्षण टोली के सदस्य द्वारा पीपीटी के माध्यम से पूरे दिन सत्र संचालित किया गया। प्रशिक्षण में संगठनात्मक कार्यपद्धति, विचारधारा, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य पर विस्तार से जानकारी दी गई।

राष्ट्र निर्माण के लिए कार्यकर्ता आधारित प्रशिक्षण: डॉ. के. पी. सिंह

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. के. पी. सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ता केवल चुनाव के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से कार्य करते हैं। इसी भावना को सुदृढ़ करने के लिए समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण अभियान चलाए जाते हैं।

पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त, अनुशासित और सेवा भाव से परिपूर्ण बनाने का सशक्त माध्यम है।

जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा देशभर में यह महा-प्रशिक्षण अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि से आरंभ किया गया है, ताकि कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, आचार और व्यवहार से जोड़ा जा सके।

7 मार्च से 14 अप्रैल तक चलेगा प्रशिक्षण अभियान

जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग बूथ स्तर तक आयोजित किए जाएंगे। मंडल स्तर पर दो दिवसीय तथा बूथ स्तर पर दो सत्रों में प्रशिक्षण होगा, जो 7 मार्च से 14 अप्रैल 2026 तक चलेगा। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय और एकात्म मानववाद भाजपा की कार्यसंस्कृति की आधारशिला है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

पीयूष गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, सुशील मिश्र, पंकज मिश्रा, संदीप तिवारी, संतोष सिंह, सुधाकर उपाध्याय, संदीप सरोज, राकेश वर्मा, ओमप्रकाश निषाद, राजू दादा, अवधेश यादव, संतोष मिश्र, आमोद सिंह, नरेंद्र उपाध्याय, अनिल गुप्ता, अजय सरोज, मेराज हैदर, रोहन सिंह, सिद्धार्थ राय, अवनीश यादव, परविंदर चौहान, इंद्रसेन सिंह, घनश्याम यादव, प्रमोद प्रजापति, संजीव शर्मा, महेंद्र विजय शुक्ला, पुष्पा शुक्ला सहित मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, विभाग संयोजक एवं प्रकोष्ठ संयोजक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)