Aawaz News
जौनपुर।
बदलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बबुरा मोड़ के पास एनएच–731 पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बैंड पार्टी से लदी ट्रैक्टर और इनोवा कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
.png)
