Jaunpur news बदलापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर–इनोवा की टक्कर में किशोर की मौत, 9 घायल

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 


जौनपुर।

बदलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूरामुकुंद गांव के पास जौनपुर से सुल्तानपुर की ओर जा रहे ट्रैक्टर और सामने से आ रही इनोवा कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों में सवार कुल नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार 15 वर्षीय सक्षम गौतम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर पर मौजूद अमरजीत (39), मधुबन (60), नन्हे (32), मनीष (28) और कृपाल (14)—सभी निवासी फत्तूपुर, बदलापुर—गंभीर रूप से घायल हो गए।

उधर, इनोवा कार में सवार मनीष यादव (18), आशुतोष तिवारी (22) और रहमत (25) को भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मृत किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)