Jaunpur News युवती से सरेआम मारपीट का आरोप, दबंग युवक पर छीना मोबाइल

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 Aawaz News 



जौनपुर।

मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मोकलपुर गांव में गुरुवार को एक युवती के साथ सरेआम मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने गांव के ही एक दबंग युवक पर उनकी बेटी के साथ मारपीट करने और मोबाइल फोन छीनने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

मोकलपुर निवासी महिला ने प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूं को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे उनकी पुत्री आंचल गौतम गांव में आयोजित एक बारात में शामिल होने जा रही थी। आरोप है कि जैसे ही आंचल गांव के तिराहे पर पहुंची, वहां पहले से मौजूद योगेश गौतम ने उसे रोक लिया और जबरन उसका मोबाइल फोन छीन लिया।

पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी युवक भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए उसे लात-घूंसों से पीटने लगा। युवती के साथ हो रही मारपीट देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे बचाया। इस हमले में आंचल के चेहरे और कमर में गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़िता की मां का आरोप है कि घटना के कुछ देर बाद आरोपी युवक दोबारा मौके पर आया और युवती के बाल पकड़कर फिर से मारपीट करने लगा। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी उक्त युवक उनकी बेटी के साथ मारपीट कर चुका है, लेकिन हर बार दबंगई के चलते मामला दबा दिया जाता रहा।

पीड़ित परिवार ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात कही गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)