Jaunpur News चाइनीज़ मांझे से हो रहे हादसों पर मुख्यमंत्री योगी सख्त, प्रदेशव्यापी अभियान के निर्देश

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 Aawaz News 

चाइनीज़ मांझे से हो रहे हादसों पर मुख्यमंत्री योगी सख्त, प्रदेशव्यापी अभियान के निर्देश


लखनऊ / जौनपुर।

उत्तर प्रदेश में चाइनीज़ मांझे से लगातार हो रहे जानलेवा हादसों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चाइनीज़ मांझे की बिक्री, भंडारण और आपूर्ति करने वालों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि चाइनीज़ मांझे पर उत्तर प्रदेश में पहले से ही प्रतिबंध है, इसके बावजूद दुकानों पर इसका मिलना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने प्रदेश स्तर पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई की उच्च स्तर पर समीक्षा की जाएगी।

बताया जा रहा है कि हाल ही में लखनऊ में चाइनीज़ मांझे की चपेट में आने से मोहम्मद शोएब नामक युवक की मौत हो गई थी। इससे पहले भी प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चाइनीज़ मांझे से कई लोगों की जान जा चुकी है और अनेक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद अब पुलिस-प्रशासन से यह उम्मीद की जा रही है कि प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझे के खिलाफ कार्रवाई तेज होगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)