Jaunpur News जौनपुर: सिटी इंटरनेशनल स्कूल पिलकिच्छा की छात्राओं ने मॉडल प्रतियोगिता में किया नाम रोशन

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0
महराजगंज, जौनपुर। जिले के प्रतिष्ठित सिटी इंटरनेशनल स्कूल पिलखिनी की छात्राओं ने जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय मॉडल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब जौनपुर द्वारा 10 फरवरी को बीआरपी इंटर कॉलेज, जौनपुर में मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सिटी इंटरनेशनल स्कूल पिलखिनी की कक्षा 7 की छात्रा सेजल यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं वैष्णवी सिंह ने द्वितीय स्थान तथा रागिनी निषाद ने तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नागेंद्र यादव ने विजेता छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास, सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। छात्राओं की इस सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है और यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।


खुटहन, जौनपुर।

जिले के प्रतिष्ठित सिटी इंटरनेशनल स्कूल पिल किच्छा खुटहन   की छात्राओं ने जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय मॉडल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।

राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब जौनपुर द्वारा 10 फरवरी को बीआरपी इंटर कॉलेज, जौनपुर में मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में सिटी इंटरनेशनल स्कूल पिलकिच्छा की कक्षा 7 की छात्रा सेजल यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं वैष्णवी सिंह ने द्वितीय स्थान तथा रागिनी निषाद ने तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य नागेंद्र यादव ने विजेता छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास, सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

छात्राओं की इस सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है और यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)