जौनपुर।
कौशल विकास मिशन के तहत आयोजित “रोजगार सप्ताह” के अंतर्गत बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), जौनपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना रहा।
जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस मेले में 100 से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया के बाद छह अभ्यर्थियों—विकास, कालीचरन, सुमित शर्मा, आकांक्षा यादव, कार्तिक पाण्डेय एवं अंकिता मिश्रा—का विभिन्न निजी क्षेत्रों में चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को टेलीकॉलिंग, कस्टमर सेल्स एसोसिएट तथा वी-मार्ट में वर्क फ्रॉम होम पदों के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
जनसुनवाई कक्ष में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने चयनित युवाओं को ऑफर लेटर सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और ऐसे आयोजन आगे भी जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में दिव्यांग अभ्यर्थियों की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही। अधिकारियों ने बताया कि रोजगार मेलों के माध्यम से सभी वर्गों को समान अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, प्राचार्य आईटीआई तथा जिला सेवायोजन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
.png)
