आवाज़ न्यूज़
जौनपुर। रमज़ान के पाक महीने में इत्तेहाद मिल्लत फाउंडेशन ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए ज़रूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई। संस्था की इस पहल से गरीब और असहाय लोगों को बड़ी राहत मिली और समाज में भाईचारे व इंसानियत का संदेश गया।
फाउंडेशन के सदस्यों ने रमज़ान के दौरान रोज़ेदारों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। इस दौरान संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि रमज़ान सिर्फ इबादत का ही नहीं बल्कि जरूरतमंदों की मदद करने का भी महीना है।
इत्तेहाद मिल्लत फाउंडेशन की ओर से कहा गया कि यह सेवा पूरी तरह इंसानियत के जज़्बे से की गई है और उम्मीद है कि अल्लाह तआला इस नेक कोशिश को कबूल फरमाएगा। राहत वितरण का यह कार्यक्रम जौनपुर में विभिन्न स्थानों पर संपन्न हुआ।
स्थानीय लोगों ने फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज को जोड़ने और आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं।

