Jaunpur News जौनपुर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, शाहगंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 



जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।


बताया गया कि मूल रूप से गौराबादशाहपुर क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता शाहगंज में किराये के मकान में रह रही थी। इसी दौरान खुटहन रोड शाहगंज निवासी वीरू उर्फ शशांक कुमार से उसकी जान-पहचान हुई। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा दिलाकर लंबे समय तक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और करीब दो वर्षों तक उसे अलग-अलग स्थानों पर अपने साथ रखा।


पीड़िता का आरोप है कि बाद में युवक ने न तो शादी की बात मानी और न ही अपने साथ रखने को तैयार हुआ। पीड़िता की शिकायत पर शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज करते हुए आरोपी को खुटहन रोड से गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई को महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में एक अहम कदम माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)