Jaunpur News जफराबाद रेलवे स्टेशन आउटर पर ट्रेन से कटकर बीमार महिला ने दी जान

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 

जफराबाद रेलवे स्टेशन आउटर पर ट्रेन से कटकर बीमार महिला ने दी जान

जौनपुर।

वाराणसी–सुल्तानपुर रेलखंड स्थित जफराबाद रेलवे स्टेशन के आउटर के पास सोमवार तड़के एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां बीमारी से जूझ रही एक महिला ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतका की पहचान जफराबाद थाना क्षेत्र के कुतलूपुर गांव निवासी सविता उर्फ लता (उम्र लगभग 30 वर्ष) पुत्री राजेश चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार तड़के वह टकटकपुर गांव के पास रेलवे आउटर के बाहर किसी ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना स्टेशन मास्टर द्वारा जीआरपी जफराबाद चौकी को दी गई। सूचना पर चौकी प्रभारी हरिकेश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन घटना स्थल स्थानीय थाना क्षेत्र में होने के कारण मामले की सूचना जफराबाद थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के अनुसार मृतका लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थी और उसका इलाज चल रहा था। बताया गया कि वह कीमोथेरेपी के दौर से गुजर रही थी, जिससे मानसिक तनाव में थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)