बीजेपी जिला कार्यालय पर जौनपुर–मछलीशहर की संयुक्त बैठक, संगठन और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 


जौनपुर।

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जौनपुर एवं मछलीशहर जिलों की संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने की। इस दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने आगामी 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर मनाए जाने वाले समर्पण दिवस कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर जिला स्तर पर संगोष्ठी सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनकी रूपरेखा पूर्व में ही तय कर ली जाए ताकि सभी कार्यक्रम सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सकें।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी के विचार, संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क को और सशक्त बनाने के लिए सभी पदाधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें।

बैठक में जिलाध्यक्ष जौनपुर अजीत प्रजापति, जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ. अजय कुमार सिंह, जिलामंत्री राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, पीयूष गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, विजय कुमार पटेल, सुदर्शन सिंह, राजेश सोनकर, कमलेश सिंह, स्कंद पटेल, धनंजय कश्यप, रणविजय सिंह, रणजीत सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)