Jaunpur News पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

जौनपुर। आवाज़ न्यूज़ 

जलालपुर थाना क्षेत्र के मझगवां खुर्द गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठा लिया। आक्रोशित युवक ने घर में रखी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान संजय यादव, पुत्र राजनारायण के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर घरवालों से उसका विवाद हो गया था, जो धीरे-धीरे बढ़ता चला गया। इसी दौरान संजय ने कमरे में जाकर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद पर गोली चला दी।

गोली की तेज आवाज सुनकर परिजन जब कमरे में पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मामले की जानकारी मिलते ही जलालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने लाइसेंसी रिवॉल्वर को भी अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

जौनपुर।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)