Jaunpur News भोजपुरी फिल्मों में बढ़ती अश्लीलता पर भड़की युवा यादव महासभा, राष्ट्रपति तक सौंपा ज्ञापन, यादव जी की लव स्टोरी का भारी विरोध

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 

jaunpur-yuva-yadav-mahasabha-protest-bhojpuri-films-obscenity

जौनपुर।

भोजपुरी फिल्मों में लगातार बढ़ रही अश्लीलता और जाति विशेष को निशाना बनाकर बनाई जा रही फिल्मों के विरोध में युवा यादव महासभा ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को जिलाध्यक्ष उमा राज यादव के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत में जिलाध्यक्ष उमा राज यादव ने कहा कि वर्तमान समय में कुछ फिल्म निर्माता और कलाकार केवल व्यावसायिक लाभ के लिए समाज के एक वर्ग या जाति को केंद्र में रखकर फिल्में बना रहे हैं, जो सामाजिक सौहार्द के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि इस तरह की फिल्मों से समाज में नकारात्मक संदेश जा रहा है और युवाओं पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है।

उमा राज यादव ने पुरानी भोजपुरी फिल्मों को याद करते हुए कहा कि “नदिया के पार” जैसी फिल्में पारिवारिक मूल्यों को दर्शाती थीं, जिन्हें पूरा परिवार एक साथ बैठकर देख सकता था। लेकिन आज की अधिकांश भोजपुरी फिल्मों में अश्लील संवाद और दृश्य इतने बढ़ गए हैं कि उन्हें परिवार के साथ देखना संभव नहीं रह गया है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि समाज की मर्यादा और सांस्कृतिक मूल्यों को ठेस पहुंचाने वाली फिल्मों पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा ऐसे फिल्म निर्माताओं और कलाकारों पर नियंत्रण लगाया जाए, ताकि भोजपुरी सिनेमा की गरिमा को बचाया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)