Aawaz News
जौनपुर। केराकत मार्ग पर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव के पास मंगलवार को कार और मैजिक वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उच्च उपचार के लिए रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव निवासी प्रदुम यादव (24) अपने छोटे भाई चित्रांश यादव (22) के साथ कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से सामान लादकर केराकत की ओर जा रही मैजिक से गजना के पास उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
.png)
