Aawaz News
जौनपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कीटनाशक पदार्थ का सेवन करने से दो युवाओं की हालत गंभीर हो गई। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव निवासी अभिषेक (23) पुत्र राजकुमार मंगलवार सुबह पारिवारिक विवाद के चलते आक्रोशित होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।
वहीं चंदवक थाना क्षेत्र के नरकटा गांव निवासी छोटे लाल की 19 वर्षीय पुत्री प्रेमा ने परिजनों की डांट-फटकार से आहत होकर झींगुर मारने वाली दवा का सेवन कर लिया। तबीयत खराब होने पर उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दोनों मामलों में चिकित्सकों द्वारा उपचार जारी है। परिजनों ने युवाओं की जान बचने पर राहत की सांस ली है। पुलिस व स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
.png)
