Jaunpur News ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 


आवाज़ न्यूज़ संवाद | मड़ियाहूं, जौनपुर।

मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के चौरारी गांव के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिकरारा थाना क्षेत्र के लोरिक गांव निवासी सुनील यादव (32 वर्ष) पुत्र स्व. विनोद यादव वाराणसी से दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चौरारी गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)