Jaunpur News जौनपुर में ‘बेस्ट कोचिंग क्लासेस’ का शुभारंभ, राज्य मंत्री गिरीश यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 Aawaz News 



जौनपुर। शहर के लाल दरवाजा क्षेत्र में शनिवार को ‘बेस्ट कोचिंग क्लासेस’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री व सदर विधायक गिरीश चंद्र यादव ने फीता काटकर कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया।

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों और युवाओं के भविष्य की असली ताकत है। अच्छी पढ़ाई और सही मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कोचिंग संचालिका को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी।

कोचिंग की संचालिका मुस्कान मौर्य ने बताया कि यहां छोटे बच्चों से लेकर इंटरमीडिएट तक के छात्रों को बेहतर और अनुशासित वातावरण में पढ़ाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे आगे चलकर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन कर सकें।

कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। राम जीयावन मौर्य, मुन्ना मौर्य, प्रेमचंद मौर्य, देवानंद मौर्य, विवेक मौर्य, संजय मौर्य, दूधनाथ मौर्य, दिनेश चंद्र समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी ने कोचिंग सेंटर की सफलता की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)