जौनपुर।
जफराबाद थाना क्षेत्र के कल्याणपुर टांगी गांव की एक युवती ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। युवती का कहना है कि केराकत क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी दुर्गेश निषाद पिछले कई महीनों से उसे अश्लील तस्वीरें भेजकर शादी के लिए दबाव बना रहा था।
पीड़िता के अनुसार जब उसने युवक की हरकतों का विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। इससे मानसिक रूप से परेशान होकर युवती ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जफराबाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

