Aawaz News
जौनपुर। साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में उत्तर प्रदेश पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। साइबर क्राइम थाना/सेल जौनपुर एवं जनपद की विभिन्न थानों की साइबर टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 111 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई लोगों ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए इसे बड़ी राहत बताया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के पर्यवेक्षण में की गई। साइबर क्राइम थाना जौनपुर द्वारा अब तक कुल 1130 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं।
थाना-वार बरामदगी में शाहगंज से 19, खुटहन से 4, कोतवाली, लाइनबाजार व सरायख्वाजा से 3-3, तेजीबाजार से 2, सरपतहां, सुजानगंज व मड़ियाहूं से 3-3, मुंगराबादशाहपुर से 2 तथा नेवढ़िया से 1 मोबाइल शामिल हैं।
इसके अलावा अन्य जिलों व राज्यों — आजमगढ़, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार और राजस्थान — से भी मोबाइल बरामद किए गए।
बरामद मोबाइलों में वनप्लस, वीवो, रेडमी, ओप्पो, रियलमी, टेक्नो, पोको, नोकिया एवं सैमसंग कंपनियों के फोन शामिल हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं और सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत करें। साइबर अपराध की स्थिति में हेल्पलाइन 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज की जा सकती है।
.png)

.png)