Jaunpur News केराकत में धर्म परिवर्तन के आरोप में 4 गिरफ्तार, पुलिस ने बाइबिल व प्रचार सामग्री की बरामदगी की

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0
जौनपुर। केराकत थाना पुलिस ने प्रलोभन देकर कथित रूप से धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत की है। पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना केराकत पर दर्ज मुकदमा संख्या 27/2026, धारा 3/5(1) के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए तरियारी गांव स्थित एक मकान में छापेमारी की गई, जहां से चार आरोपितों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में अजय कुमार निवासी तरियारी, राजबली निवासी बलईपुर, दिवाकर निवासी बरौना (जनपद आजमगढ़) तथा अवधेश निवासी मैरांद खान (गौराबादशाहपुर) शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपितों द्वारा लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। तलाशी के दौरान मौके से ईसाई धर्म से संबंधित प्रचार सामग्री बरामद की गई, जिसमें पोस्टर, 26 बाइबिल, दो पुस्तिकाएं, छह धार्मिक ग्रंथ एवं अन्य साहित्य शामिल है। पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।



Aawaz Newz 


 जौनपुर। केराकत थाना पुलिस ने प्रलोभन देकर कथित रूप से धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत की है।

पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना केराकत पर दर्ज मुकदमा संख्या 27/2026, धारा 3/5(1) के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए तरियारी गांव स्थित एक मकान में छापेमारी की गई, जहां से चार आरोपितों को हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों में अजय कुमार निवासी तरियारी, राजबली निवासी बलईपुर, दिवाकर निवासी बरौना (जनपद आजमगढ़) तथा अवधेश निवासी मैरांद खान (गौराबादशाहपुर) शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपितों द्वारा लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। तलाशी के दौरान मौके से ईसाई धर्म से संबंधित प्रचार सामग्री बरामद की गई, जिसमें पोस्टर, 26 बाइबिल, दो पुस्तिकाएं, छह धार्मिक ग्रंथ एवं अन्य साहित्य शामिल है।

पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)