Aawaz News
शाहगंज (जौनपुर)।
स्वर्णकार समाज द्वारा पहली बार भगवान नरहरि जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकजुटता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान नरहरि जी के जीवन, आदर्शों तथा समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान नरहरि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद वक्ताओं ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान नरहरि जी स्वर्णकार समाज के आराध्य देव हैं और उनके आदर्श समाज को एकता, परिश्रम और नैतिकता की प्रेरणा देते हैं।
इस आयोजन के मुख्य संयोजक सुशील सेठ ‘बागी’ रहे, जिन्होंने कार्यक्रम का सफल संचालन भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बनारसी सेठ ने की।
इस अवसर पर अभिषेक सोनी, रितेश सोनी, सूरज सोनी, सुजीत वर्मा (एडवोकेट), सुजीत सोनी, राकेश सोनी, चेतन सोनी, महेंद्र कुमार वर्मा, सचिन वर्मा, मनोराम सेठ, अमन सेठ, रमेश सेठ, राम पलट सेठ, रामू सेठ, करन सेठ, ‘पार्थ’, राजकुमार सेठ ‘अश्क़’ सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज की नई पीढ़ी अपने इतिहास और महापुरुषों के योगदान से परिचित होती है। कार्यक्रम के अंत में आयोजक मंडल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
पूरे कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
.png)

.png)