जौनपुर। थाना खुटहन पुलिस टीम ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष खुटहन रामाश्रय राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामजन्म प्रसाद मय पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान पिलकिछा से गायत्री नगर मार्ग, ग्राम बीरमपुर के पास से अभियुक्त को पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जितेंद्र यादव पुत्र अमरदेव यादव, निवासी ग्राम रमसापुर, थाना करौदीकला, जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा .12 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल (UP63Y2185) बरामद की है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना खुटहन पर मु0अ0सं0 23/26, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: जितेंद्र यादव
पिता: अमरदेव यादव
निवासी: रमसापुर, थाना करौदीकला, जिला सुल्तानपुर
बरामदगी का विवरण
एक तमंचा (.12 बोर)
एक जिंदा कारतूस (.12 बोर)
एक मोबाइल फोन
एक मोटरसाइकिल (UP63Y2185)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
रामाश्रय राय – थानाध्यक्ष, खुटहन
रामजन्म प्रसाद – उपनिरीक्षक
सुनील कुमार – हेड कांस्टेबल
अजय कुमार – कांस्टेबल
.png)
