Aawaz News
जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ लंबे समय तक शोषण और सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित के पिता की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में यह कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार थाना शाहगंज क्षेत्र के नटौली गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के धनीपुर गांव निवासी राजेश भारद्वाज उनकी बेटी से कई वर्षों से संपर्क में था। आरोप है कि युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर युवती के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो तैयार किए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि आरोपी ने फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर युवती की अश्लील तस्वीरें फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल कर दीं, जिससे परिवार को सामाजिक बदनामी का सामना करना पड़ा।
मामले को गंभीरता से लेते हुए शाहगंज पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। गुरुवार को पुलिस ने वांछित आरोपी राजेश भारद्वाज को मलमल पुलिया, शाहगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
.png)
