Jaunpur News शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0



 जौनपुर। थाना बक्शा पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत की गई।


पुलिस के अनुसार थाना बक्शा में पंजीकृत मुकदमा संख्या 120/26 धारा 69, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त कमलेश कुमार (30 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय राम कुमार यादव निवासी महनपुर थाना बक्शा को लखनऊ-जौनपुर हाईवे स्थित महनपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।


इस अभियान का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बक्शा के नेतृत्व में किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक हैदर अली और हेड कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)