जौनपुर। रमज़ान के पाक महीने में इत्तेहाद मिल्लत फ़ाउंडेशन की ओर से शहर में ज़रूरतमंद परिवारों के बीच राशन किट का वितरण किया गया। इस नेक पहल का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाना और उन्हें रमज़ान के दौरान सहूलियत प्रदान करना रहा।
फ़ाउंडेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर जरूरतमंदों को राशन किट वितरित की। इस दौरान लोगों ने इस सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए फ़ाउंडेशन के सदस्यों को दुआएं दीं।
फ़ाउंडेशन के जिम्मेदारों ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों की मदद करना है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के जनसेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे।
साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं और समाज में सहयोग की भावना को मजबूत करें।
अंत में फ़ाउंडेशन की ओर से सभी शहरवासियों को आने वाले त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि ईद का पर्व सभी के जीवन में खुशियां, अमन और भाईचारा लेकर आए।

