Jaunpur News जनगणना 2027 की तैयारी तेज: जौनपुर में फील्ड ट्रेनर्स का दूसरा चरण प्रशिक्षण शुरू

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 


जौनपुर। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के तहत जनपद में फील्ड ट्रेनर्स के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा चरण प्रारंभ हो गया है। यह प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित किया जा रहा है।


कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा की उपस्थिति में किया गया। प्रशिक्षण में दो बैचों में कुल 68 प्रतिभागियों को जनगणना से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।


इस दौरान प्रतिभागियों को जनगणना ऐप के माध्यम से कार्य करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे सर्वेक्षण कार्य को अधिक सरल, सटीक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाया जा सके।


प्रशिक्षण के अंतिम दिन फील्ड ट्रेनर्स को वास्तविक परिस्थितियों में सर्वे कार्य का अभ्यास कराया जाएगा, ताकि वे जनगणना प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझ सकें।


कार्यक्रम में जनगणना कार्य निदेशालय के प्रतिनिधि युवराज गर्ग तथा जौनपुर के तीन मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इससे पहले जनपद के 146 में से 78 फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 16 से 18 मार्च 2026 के बीच सफलतापूर्वक पूर्ण कराया जा चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)