Jaunpur News बदलापुर में दर्दनाक हादसा: ई-रिक्शा की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 


जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में चंदापुर स्थित पहलवान वीर बाबा मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। हादसा तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से हुआ।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार दंपति को एक ई-रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने 52 वर्षीय सरस्वती देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके पति मंगरू राम को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतका सरस्वती देवी सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के डड़ारी गांव की निवासी थीं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना में शामिल ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)