Jaunpur News स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से विकसित होती है सामूहिक चेतना: प्रो. ए.पी. सिंह

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 जौनपुर। बदलापुर स्थित सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व और सामूहिक कार्य की भावना का महत्व बताया गया।



महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील प्रताप सिंह ने शिविर में उपस्थित प्रभारियों, प्रशिक्षकों और छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने की अपील की।

मुख्य अतिथि प्रो. अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में सामूहिक चेतना का विकास होता है और टीम भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण जीवन में आगे बढ़ने के लिए बहुत उपयोगी होते हैं।


विशिष्ट अतिथि प्रो. धीरेन्द्र पटेल और कार्यालय अधीक्षक सुनील सिंह ने भी शिविरार्थियों का उत्साह बढ़ाया। रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी डॉ. कर्मचंद यादव एवं डॉ. रेखा मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

शिविर का संचालन प्रशिक्षक सुनील यादव द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान ध्वज शिष्टाचार, बी.पी. सिक्स, मार्च पास्ट, टेंट निर्माण और प्राथमिक उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।


इस अवसर पर लेखाकार ऋतुपर्ण सिंह, ट्रेनिंग काउंसलर नितेश कुमार प्रजापति, प्रशिक्षक अवनीश चौधरी, शैलेश विश्वकर्मा, विजय प्रकाश सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)