जौनपुर। शाहगंज तहसील में क्रांतिकारी पत्रकार परिषद द्वारा उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव को नेताजी सुभाष चंद्र बोस का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम संगठन के केंद्रीय प्रमुख अनिल दूबे आजाद के निर्देश पर आयोजित किया गया।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश के महान क्रांतिकारी थे और उनकी प्रेरणा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न जिलों के अधिकारियों को उनके चित्र भेंट किए जा रहे हैं, ताकि कार्यालयों में उनके विचारों का प्रसार हो सके।
जौनपुर में यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष चंद्रजीत यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुभाष चंद्र यादव एडवोकेट (पूर्व उपाध्यक्ष, अधिवक्ता समिति शाहगंज) एवं क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के विधिक सलाहकार (वाराणसी मंडल), जिला सह प्रभारी राजीव श्रीवास्तव एडवोकेट सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में हीरामणि गौतम (जिला महासचिव), मोनू कुमार (जिला सचिव), अरुण कुमार यादव (तहसील अध्यक्ष), रिंकू उपाध्याय, सज्जाद आसिफ (तहसील उपाध्यक्ष), मनोज कुमार सिंह (तहसील महासचिव), उमेश कुमार (सह मीडिया प्रभारी), रामविलास, ऋषभ तिवारी, धर्मेंद्र कुमार (ब्लॉक महासचिव खुटहन), शैलेश कुमार, दिलीप कुमार, इंद्रेश कुमार यादव सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से नेताजी के विचारों को जनमानस तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

