जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में बक्सा पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, थाना बक्सा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-120/26 धारा 87, 64 बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में आरोपी सूरज यादव पुत्र रायसाहब यादव निवासी दरियाँवगंज थाना बक्सा जनपद जौनपुर को 24 मार्च 2026 को मई बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हैदर अली और हेड कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है और ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

