Jaunpur News जौनपुर में कैंडल मार्च, ईरान के सर्वोच्च नेता से जुड़ी खबरों के बाद दिखा विरोध

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 


जौनपुर। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई से जुड़ी शहादत की खबरों के प्रसार के बाद जौनपुर शहर में शोक और आक्रोश का माहौल देखने को मिला। रविवार की रात सदर इमामबाड़ा से मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी एवं अंजुमन शमशीर हैदरी के नेतृत्व में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया, जो ईदगाह परिसर पहुंचकर शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।


कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने हिस्सा लिया। हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां लिए प्रतिभागियों ने मौन और नारेबाज़ी के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया। मार्च के दौरान अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ नारे लगाए गए।


आयोजकों ने कहा कि यह मार्च मानवता, न्याय और अंतरराष्ट्रीय शांति के समर्थन में निकाला गया है। उन्होंने दुनिया से युद्ध और हिंसा के बजाय संवाद और न्याय का रास्ता अपनाने की अपील की। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनी रही और मार्च शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)