Jaunpur News जौनपुर: सल्फास सेवन से युवती गंभीर, वाराणसी में चल रहा इलाज

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0


Aawaz News 



 जौनपुर। कीटनाशक का सेवन करने से एक युवती की हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। फिलहाल युवती का इलाज वाराणसी के एक अस्पताल में चल रहा है।


जानकारी के अनुसार तेजी बाजार थाना क्षेत्र के गोरिया कला गांव निवासी दुर्गशन की 22 वर्षीय पुत्री रानी सोमवार सुबह किसी पारिवारिक बात को लेकर मानसिक रूप से आहत हो गई। इसी दौरान उसने घर में रखे सल्फास का सेवन कर लिया।


कुछ ही देर में युवती की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।


घटना के बाद परिवार में चिंता और अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गई है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)