Jaunpur News जौनपुर: DM ने फार्मर रजिस्ट्री प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी, 71% किसानों का पंजीकरण पूरा

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 


आवाज़ न्यूज़ | जौनपुर

जौनपुर जनपद के सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान का मकसद किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के प्रति जागरूक करना और उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाना है।

सभी विकासखंडों में पहुंचेगा प्रचार वाहन

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रचार वाहन जिले के सभी विकासखंडों में जाकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के फायदे समझाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में पीएम किसान सम्मान निधि, धान-गेहूं की सरकारी खरीद, फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड सहित अधिकांश सरकारी योजनाओं का लाभ फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर ही मिलेगा। इसलिए सभी किसानों के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

जनसेवा केंद्र और मोबाइल से भी होगा पंजीकरण

किसान जनसेवा केंद्र के जरिए रजिस्ट्री करा सकते हैं। कृषि, राजस्व और पंचायत विभाग के कर्मचारी भी इसमें सहयोग दे रहे हैं। इच्छुक किसान मोबाइल पर फार्मर रजिस्ट्री का लिंक डाउनलोड कर स्वयं भी पंजीकरण कर सकते हैं।

71% से अधिक किसानों का पंजीकरण पूरा

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन के निरंतर प्रयासों से जनपद में अब तक 71 प्रतिशत से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। इस मौके पर उपनिदेशक कृषि डॉ. बीबी द्विवेदी, उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. रमेश चंद्र यादव सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने उम्मीद जताई कि जल्द ही जनपद का कोई भी पात्र किसान योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)