Jaunpur News युवती की संदिग्ध मौत: एक युवक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 Aawaz News 



जौनपुर। युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

मृतका के चाचा अवधेश कुमार की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि मृतका के पिता मुंबई में रहते हैं और वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां सावित्री देवी, चाची सुनीता और छोटे भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव ने बताया कि एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस तथ्यों के आधार पर मामले की तह तक जाने में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)