Jaunpur News खुटहन में 15वां सामूहिक विवाह संपन्न, 20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0


 जौनपुर। खुटहन क्षेत्र में भारतीय वैश्य चेतना महासभा के तत्वावधान में 15वां भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न धर्मों और जातियों के 20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। यह आयोजन सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक बनकर उभरा।

ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन के मैदान में आयोजित इस समारोह का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद साहू ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरविंद गांधी (राष्ट्रीय अध्यक्ष), पूर्व आईपीएस बबीता साहू, कार्यक्रम अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, पूर्व एडीएम अमृतलाल साहू , श्रीमती  कमलेश यादव सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

समारोह के दौरान पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने वर यात्रा का शुभारंभ किया। दूल्हे रंग-बिरंगे रथों पर सवार होकर गाजे-बाजे के साथ क्षेत्र का भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां विवाह की सभी रस्में विधिवत संपन्न हुईं।

मुख्य अतिथि अरविंद गांधी ने कहा कि सामूहिक विवाह सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम है और इससे समाज में आपसी संबंधों को बढ़ावा मिलता है। वहीं बबीता साहू ने अपने संबोधन में नारी शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।

इस अवसर पर आलोक कुमार साहू को भारतीय वैश्य चेतना महासभा उत्तर प्रदेश के आईटी एवं सोशल मीडिया सेल का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी वर-वधुओं और उनके अभिभावकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।


कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार गुप्ता ने किया, जबकि आयोजक महेंद्र प्रसाद साहू ने सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)