Jaunpur News केराकत में फर्जी अस्पतालों का खुलासा, झोला-छाप डॉक्टरों पर गंभीर आरोप

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0


 जौनपुर। केराकत क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और झोला-छाप डॉक्टरों के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि बिना वैध डिग्री और रजिस्ट्रेशन के कुछ अस्पतालों में ऑपरेशन तक किए जा रहे हैं, जिससे मरीजों की जान खतरे में पड़ रही है।

जानकारी के अनुसार दुर्गावती हॉस्पिटल एवं बाल कृष्ण चिकित्सालय सहित कुछ निजी चिकित्सा केंद्रों में मानकों की अनदेखी कर इलाज किया जा रहा है। आरोप है कि इन केंद्रों में डॉ. सुरेंद्र, डॉ. बिनोद, डॉ. ए.के. वर्मा और डॉ. बिनोद यादव के नाम पर संचालन हो रहा है, जहां झोला-छाप डॉक्टरों द्वारा गंभीर सर्जरी तक की जा रही है।


स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इन अस्पतालों में न तो आवश्यक उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था है और न ही योग्य चिकित्सकों की उपलब्धता, इसके बावजूद खुलेआम इलाज और ऑपरेशन जारी हैं।

लोगों ने स्वास्थ्य विभाग पर भी मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग की अनदेखी के कारण यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। क्षेत्र में इस मामले को लेकर आक्रोश व्याप्त है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।


फिलहाल यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि स्वास्थ्य विभाग इन गंभीर आरोपों पर क्या कार्रवाई करता है और फर्जी अस्पतालों पर कब तक शिकंजा कसता है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)