Jaunpur News जौनपुर में शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि, भगत सिंह-राजगुरु-सुखदेव को किया नमन

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 


जौनपुर। शहीद दिवस के अवसर पर हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी एवं लक्ष्मी बाई ब्रिगेड के तत्वावधान में दीवानी बार एसोसिएशन परिसर में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर मोमबत्ती और अगरबत्ती जलाते हुए दो मिनट का मौन रखा और उनके बलिदान को याद किया।


लक्ष्मी बाई ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने कहा कि भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को एक देशभक्त परिवार में हुआ था। बचपन से ही उनमें देशप्रेम की भावना प्रबल थी और जलियांवाला बाग हत्याकांड ने उनके जीवन को गहराई से प्रभावित किया।


उन्होंने बताया कि मात्र 23 वर्ष की आयु में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए, जिनका बलिदान आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा बना हुआ है। 23 मार्च को पूरा देश शहीद दिवस के रूप में उन्हें नमन करता है।


कार्यक्रम में अधिवक्ता दीपा साहू, बीना तिवारी, शुभम, अखिलेश, राज पाठक, राजेश गुप्ता, संतोष, जितेंद्र, उषा, राहुल, सविता, रंजना सहित सैकड़ों अधिवक्ता, वादकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)