Jaunpur News खुटहन में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर छापा, 81 सिलेंडर बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 आवाज़ न्यूज़ 


जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र में अवैध रूप से रसोई गैस सिलेंडर का भंडारण और बिक्री करने के मामले में पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान कुल 81 गैस सिलेंडर बरामद किए गए और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन के निर्देश पर 14 मार्च 2026 को खुटहन थाना पुलिस और क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक की संयुक्त टीम ने खुटहन- जौनपुर लिंक मार्ग पर स्थित ग्राम धमौर में छापेमारी की। जांच के दौरान अलग-अलग स्थानों से बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार धमौर खास निवासी जितेंद्र प्रजापति के घर से 38 इंडेन कंपनी के खाली घरेलू गैस सिलेंडर, एक भरा हुआ इंडेन सिलेंडर और 10 भारत गैस के खाली सिलेंडर सहित कुल 49 सिलेंडर बरामद किए गए।

इसी तरह बंदनपुर निवासी बृजेश कुमार प्रजापति के जनसेवा केंद्र से 14 इंडेन गैस के खाली सिलेंडर और एक भारत गैस का भरा सिलेंडर कुल 15 सिलेंडर बरामद हुए।


वहीं धमौर निवासी अशोक विश्वकर्मा की दुकान से 12 इंडेन और 5 भारत गैस के खाली सिलेंडर कुल 17 सिलेंडर बरामद किए गए।


पुलिस के अनुसार बिना अनुमति गैस सिलेंडरों का भंडारण और बिक्री द्रवित पेट्रोलियम गैस नियंत्रण आदेश 2000 (संशोधित) का उल्लंघन है। इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।


इस कार्रवाई में खुटहन थानाध्यक्ष रामाश्रय राय और पूर्ति निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)