आवाज़ न्यूज़
जौनपुर। भारत-तिब्बत सहयोग मंच के युवा विभाग में संगठन विस्तार के तहत जौनपुर जिले के लिए नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई है। मंच के काशी प्रांत अध्यक्ष विजय पांडेय ने संतोष यादव को युवा विभाग का जौनपुर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
बताया गया कि संतोष यादव लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और समाज सेवा के क्षेत्र में उनका लगभग 15 वर्षों का अनुभव है। उनके मनोनयन से संगठन को जिले में और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संतोष यादव ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत-तिब्बत सहयोग मंच के उद्देश्यों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
उनके मनोनयन पर अजय कुमार यादव, बेचन पांडेय और प्रेमचंद्र तिवारी सहित कई लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

