Jaunpur News खुटहन पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा, अवैध तमंचा व बोलेनो कार बरामद

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 


जौनपुर। खुटहन थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक अंतरजनपदीय शातिर लुटेरे को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बोलेनो कार, नकदी और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष खुटहन रामाश्रय राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अशोक कुमार व पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।


इसी दौरान भटपुरा मोड़ के पास पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को बोलेनो कार के साथ पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और 2200 रुपये नकद बरामद हुए।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रमोद यादव उर्फ पप्पू पुत्र स्वर्गीय हवलदार यादव निवासी बहिरापार थाना पवई जनपद आजमगढ़ (उम्र करीब 38 वर्ष) के रूप में हुई है।


पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें लूट, चोरी, हत्या के प्रयास और आयुध अधिनियम से जुड़े मुकदमे भी शामिल हैं।


इस मामले में थाना खुटहन पर मु0अ0सं0 59/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है।


गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक जयकृष्ण यादव, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल इन्द्रजीत शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)