जौनपुर। ऐतिहासिक शाही किले में तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होते ही पूरा परिसर सांस्कृतिक और आध्यात्मिक माहौल में सराबोर हो गया।
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। महोत्सव के पहले दिन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें करीब 623 जोड़ों ने सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। इनमें 11 मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव, मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर.के. पटेल, एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंशू’ तथा नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य सहित कई जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत है। इसके तहत प्रत्येक जोड़े को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे विवाह का खर्च कम होता है। उन्होंने कहा कि इस योजना में सभी धर्मों की परंपराओं का सम्मान किया जाता है।
राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने महोत्सव को

