Jaunpur News शाहगंज में चोरी की योजना बनाते 3 शातिर गिरफ्तार, औजार बरामद

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 


जौनपुर। शाहगंज थाना पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार भी बरामद किए हैं।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे मालगोदाम के खंडहर से तीनों आरोपियों को पकड़ा।


गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शिवकुमार उर्फ बियर उर्फ अनुज निवासी अंबेडकर नगर, सोहन निवासी सरपतहां जौनपुर और राकेश सिंह निवासी सरपतहा जौनपुर के रूप में हुई है।


पुलिस ने उनके कब्जे से एक लोहे का कटर, छैनी और हथौड़ी बरामद की है। पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी चोरी की योजना बना रहे थे।


पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी शिवकुमार उर्फ अनुज पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामले शामिल हैं।


इस संबंध में थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कर तीनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)