Jaunpur News जौनपुर में 109 गेहूं क्रय केंद्र स्थापित, 30 मार्च से शुरू होगी खरीद

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 जौनपुर। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जनपद में गेहूं खरीद की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जौनपुर द्वारा जारी पत्र के अनुसार जिले में कुल 109 गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां 30 मार्च 2026 से खरीद प्रक्रिया प्रारंभ होगी।



जारी निर्देशों में बताया गया है कि सभी क्रय केंद्रों पर आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों से गेहूं की खरीद सुचारु रूप से की जा सके।


क्रय केंद्रों का विभागवार विवरण इस प्रकार है—

खाद्य विभाग के 21, पीसीएफ के 56, पीसीएफ (अन्य) के 25, एनसीडीएफ के 3 तथा भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के 4 केंद्र स्थापित किए गए हैं।

निर्देश में यह भी कहा गया है कि सभी केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा, पावर डस्टर, नमी मापक यंत्र, एनालिसिस किट, विनोइंग फैन, छलना आदि आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएं, जिससे खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि समय से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। 0

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)