आवाज़ न्यूज़
जौनपुर। शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ‘ललई’ और सैय्यद उरूज अहमद की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में भाईचारा और गंगा-जमुनी तहज़ीब की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज के लोगों ने शिरकत कर आपसी सौहार्द और एकता का संदेश दिया।
रोजा इफ्तार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मौजूद रहे। इस दौरान समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के नेता शकील नदवी, पूर्व मंत्री मुनीर अहमद, आजमगढ़ के विधायक नफीस अहमद सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या, पूर्व विधायक नदीम जावेद, अहरौला प्रमुख शकील अहमद अंसारी, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता जेड.के. फैजान, पूर्व विधायक अरशद खान, सैय्यद नदीम अहमद, प्रदेश सचिव मोहम्मद शारिक, खेतासराय चेयरमैन वसीम, शाहगंज चेयरमैन वीरेंद्र कुमार बंटी, नगर अध्यक्ष अरशद अंसारी, संजय यादव एडवोकेट, डॉ. गयासुद्दीन प्रधान और तबरेज आलम समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रोजा इफ्तार के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज में एकता, भाईचारा और आपसी सद्भाव बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।


