वाराणसी। बीएचयू के डीएम ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक मौर्य एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति के पुत्र अथर्व के छह माह पूर्ण होने पर अन्नप्राशन संस्कार का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भिखारीपुर स्थित विश्वाम होटल में धूमधाम से संपन्न हुआ।
अन्नप्राशन समारोह के शुभ अवसर पर क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित चिकित्सकों, रिश्तेदारों, इष्ट मित्रों और शुभचिंतकों ने भाग लिया। सभी ने बालक अथर्व को आशीर्वाद देते हुए उसके दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया, जिससे पूरे आयोजन का माहौल आध्यात्मिक और उत्साहपूर्ण बना रहा।
परिवारजनों ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और समारोह को यादगार बनाने में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

